अन्तर्राष्ट्रीय

‘हमारे पास Drone रोकने तक के हथियार नहीं हैं’, US Deputy Commander Joseph Jarrard के खुलासे से Russia, China, North Korea और Iran मुस्कुराए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ऐसे में जबकि ईरान अपनी जीत और अमेरिका की हार का खुला ऐलान कर रहा है, तब अमेरिकी जनरल की ओर से किया गया खुलासा बड़ा चौंकाने वाला है और डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर भी यह एक तरह से बड़ा सवाल है। हम आपको बता दें कि नॉर्दर्न कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ जारार्ड ने साफ कहा है कि अमेरिका के पास पर्याप्त सेंसर और ड्रोन रोधी हथियार नहीं हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता। ईरान युद्ध ने अमेरिका के महंगे मिसाइल रोधी भंडार को भी बुरी तरह झकझोर दिया है। यानी जिस अमेरिका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैन्य मशीन माना जाता है, वह एक ऐसे युद्ध के बीच खड़ा है जहां उसे एक तरफ सस्ते ड्रोन और मिसाइलों की बड़ी संख्या रोकनी पड़ रही है और दूसरी तरफ अपने तेजी से घटते, बेहद महंगे इंटरसेप्टर और प्रिसीजन हथियारों के भंडार को फिर से भरने की चिंता सता रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button