विज्ञान/तकनीकी

सीईओ के भी काम करेगा एआई, ज़ुकरबर्ग के लिए बन रहा ‘एजेंट’

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग एक एआई एजेंट बनाने पर काम कर रहे हैं। क्या होगा इस एआई एजेंट का काम? आइए जानते हैं।

 

Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg (Photo – Washington Post)

एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI – Artificial Intelligence) का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग काम के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सभी बड़ी टेक कंपनियों के लिए भी एआई एक अहम प्रोजेक्ट बन चुका है जिस पर तेज़ी से काम किया जा रहा है। पहले चिंता थी कि एआई की वजह से छोटे स्तर की नौकरियों को खतरा हो सकता है, लेकिन अब बड़े पदों पर बैठे लोगों के भी चिंता सताने लगी है।

ज़ुकरबर्ग के लिए बन रहा ‘एजेंट’

फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) अपने सीईओ पद के कामकाज में मदद के लिए एक एआई एजेंट तैयार कर रहे हैं। इसकी ट्रेनिंग जारी है। जुकरबर्ग इसके जरिए जल्दी जानकारी हासिल कर पाएंगे, जो पहले कई टीमों के बीच तालमेल बनाकर ही मिल पाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button