खेल-खिलाड़ी

भारत की करारी हार, साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 9 विकेट से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जोहानिसबर्ग। कप्तान लॉरा वुलफार्ट (115) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 21 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

बुधवार रात द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.3 ओवर में एक विकेट पर 193 रन बनाकर मुकाबला और सीरीज अपने नाम कर ली।

कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने 53 गेंदों में 14 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 115 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्हें 16वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने आउट किया। सूने लुस ने 42 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 64 रन बनाये।

इससे पहले भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

नौवें ओवर में एन म्लाबा ने स्मृति मंधाना 25 गेंदों में (37) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में म्लाबा ने जेमिमाह रॉड्रिग्स (शून्य) का भी शिकार कर लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा के साथ पारी को संभाला।

शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 64 रन बनाये। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए 66 रनों की पारी खेली। वह पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए एन म्लाबा ने दो विकेट लिये। नडीन डी क्लर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button